Site icon Healthyfye Me Hindi

सेक्स एंग्जायटी क्या है? पढ़ें इसकी पूरी जानकरी की महत्वपूर्ण गाइड

सेक्स एंग्जायटी क्या है पढ़ें इसकी पूरी जानकरी की महत्वपूर्ण गाइड

इस ब्लॉग में हम जानेंगे “सेक्स एंग्जायटी क्या है और पढेंगे इसकी पूरी जानकरी की महत्वपूर्ण गाइड

सेक्स एंग्जायटी क्या है? | What is Sex anxiety in hindi

सेक्स एक ऐसा विषय है जिस पर आज भी लोग खुलकर बात करने से घबराते हैं। सेक्स को लेकर पुराने ज़माने से ही बहुत सारी रूढ़िवादी बातें लोगों के बीच चलती चली आ रही हैं। कुछ बातें सत्य पर आधारित हैं तो वहीं कुछ बातें कल्पना मात्र हैं। 

वैसे तो सेक्स एक अत्यंत आनंददायक प्रक्रिया है जिसके लिए लोग अक्सर लालायित रहते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ लोग सेक्स से डरते भी हैं। जी हाँ, यह बात सत्य है।

सेक्स एंग्जायटी आज एक चिंता का सबसे बड़ा विषय बना हुआ है। यह एक ऐसा विषय है जिसके बारे में लोग एक दूसरे से बात करना सही नहीं समझते परंतु इसके बारे में जानकारी रखना बहुत ज्यादा जरूरी है। इसको हम संभोग से संबंधित परेशानी के नाम से भी जानते है।

इसमे व्यक्ति को बार बार सेक्स से सम्बंधित नकारात्मक ख्याल आते हैं। ये ख्याल डर पैदा करते हैं। डर के साथ साथ घबराहट भी होती है जो बहुत बड़ी परेशानी है। ज़रूरी नहीं कि यह ख्याल किसी एक चीज़ के लिए ही हो। बहुत सी अलग अलग चीजो के लिए भी यह ख्याल आ सकते हैं।

अपने साथी के साथ ज्यादा समय व्यतीत करने पर भी संभोग न कर पाना व इस तरह के विचार से घबराना सेक्स एंग्जायटी का ही रूप है। 

यह समान्यतः महिलाओं और पुरुषों दोनों में देखने को मिलती है। यह घबराहट हर किसी को होती है चाहे वह पहली बार संभोग कर रहा हो, या पहले भी संभोग कर चुका हो। यह घबराहट किसी भी परिस्थिति में हो सकती है, शादी की पहली रात हो या गर्लफ्रैंड के साथ मुलाकात! यह घटना कभी भी हो सकती है।

सेक्स एंग्जायटी से डर | Fear from Sex anxiety in hindi

यह एक ऐसा डर है, जो यह सोचने पर मजबूर करता है कि क्या होगा अगर मैं अपनी पत्नी या पति को खुश ना कर पाऊँ? कहीं उसका साथी उससे नाराज ना हो जाए! इसी सोच के कारण जब संभोग करने का समय आ जाता है तब भी लोग ठीक से संभोग नही कर पाते। 

ये खौफ उनको ठीक से सेक्स नही करने देता। वो ये भी सोचते है कि कहीं ऐसा ना कि हो उनका साथी उनके शरीर के अंगों से नाखुश हो जाए। इसी शक में उनके दिमाग में नए-नए ख़्याल जन्म लेने लगते हैं। कुछ लोगों के दिमाग में यह घबराहट देर तक रहती है और कुछ लोगों में बहुत जल्द खत्म हो जाती है। बहुत से लोग तो फिल्मी दुनिया से प्रभावित होकर बिल्कुल ऐसा ही करने की कोशिश करते हैं जो कि असल जिंदगी में नामुमकिन है। इससे ना सिर्फ़ उनके पार्ट्नर को परेशानी होती है बल्कि उनमें सेक्स एंग्जायटी भी उत्पन्न होने लगती है। वे यह सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि वे अपने पार्टनर को संतुष्ट नहीं कर सकते। इसी वजह से वे सेक्स से दूर भागने लगते हैं। ऐसी स्थिति में उनका रिश्ता टूटने की कगार पर पहुँच जाता है।

महिलाओं में सेक्स एंग्जायटी क्या है? | What is Sex anxiety in females in hindi

महिलाओं में सेक्स को लेकर सदियों से ही एक प्रथा चली आ रही है कि वे इसके बारे में बात नहीं कर सकतीं। दरअसल महिलाओं का सेक्स से संबंधित बातें करना अश्लीलता की निशानी माना जाता है। ये अपने आप में ही एक बेतुकी बात है क्योंकि सेक्स एक नैचुरल प्रक्रिया है जो महिलाओं और पुरुष दोनों के लिए महत्वपूर्ण है।

आज भी महिलाएँ सेक्स को लेकर डरी और सहमी रहती हैं। कारण है सेक्स के प्रति अज्ञानता। जी हाँ, हमारे समाज में सेक्स को लेकर ना ही बात की जाती है और न ही इस के ज्ञान पर ध्यान दिया जाता है। ऐसे में लोग अलग अलग जगहों से सेक्स के बारे में ज्ञान हासिल करते हैं। ये ख़तरनाक हो सकता है क्योंकि सेक्स को लेकर हर जगह पर सही ज्ञान उपलब्ध नहीं है।

वैसे तो आज हम इक्कीसवीं सदी में रह रहे हैं और आज महिला और पुरुष दोनों को ही समानता का दर्जा दे दिया गया है। दुर्भाग्य से ये समानता की बात सिर्फ़ किताबों और लेखों तक ही सीमित रह गई है। 

आज भी यदि कोई महिला सेक्स को लेकर अपने विचार रखती है तो लोग उसे बेशर्म और अश्लील कह देते हैं। इसी कारण महिलाएँ इस टॉपिक पर बात न करना ही सही समझती हैं। महिलाओं में सेक्स को लेकर ज़्यादा डर पाया जाता है। 

उन्हें अक्सर इस बात का डर सताया करता है कि यदि वे अपने पार्टनर को ख़ुश न कर सकीं तो क्या होगा। इसी के साथ साथ यदि महिला मोटी या अधिक पतली है तो ऐसे में भी वह यह सोचती रहती है कि उसका पार्टनर उसे नहीं पसंद करेगा। इस कारण न सिर्फ़ महिलाएँ सेक्स से डरती हैं बल्कि वे इससे दूर भी भगतीं हैं। इससे उनकी रुचि सेक्स से ख़त्म होने लगती है। ये उनके वैवाहिक जीवन को तबाह करने तक का कारण बन सकता है।

यह भी पढ़ें –

पुरुषों में सेक्स एंग्जायटी क्या है? | What is Sex anxiety in males in hindi

चाहे विज्ञान की बात करें या फिर समाज की, पुरुष को सेक्स के प्रति बात करने के लिए आज़ादी मिलती रही है।

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से पुरुषों में सेक्स को लेकर रुचि और इच्छा महिलाओं की तुलना में अधिक होती है। वहीं समाज भी पुरुषों को सेक्स को लेकर बात करने की पूरी आज़ादी देता है। इसके बावजूद कुछ पुरुष ऐसे होते हैं जो सेक्स एंग्जायटी का शिकार होते हैं।

कई बार पुरुषों में ये बात नोटिस की जाती है कि वह अपने अंग के आकार को लेकर काफ़ी निराश रहते हैं। वे ये सोचते रहते हैं कि क्या होगा यदि उनके पार्टनर को उनका ये अंग पसंद नहीं आया? और इसी के साथ कुछ पुरुष ये भी सोचते हैं कि यदि वह अपनी पार्टनर को संतुष्ट नहीं कर पाए तो उनकी इमेज पर क्या प्रभाव पड़ेगा? 

पुरुषों में ऐसी सोच उन्हें निराशा की तरफ़ ढकेल सकती है। इससे वे सेक्स से दूर भागने लगते हैं। यह भी एक वैवाहिक रिश्ते के लिए काफ़ी चिंता का विषय हो सकता है।

कैसे दूर करें सेक्स एंग्जायटी को? | How to get rid of sex anxiety in hindi

इन पांच बातों का भी रखें ध्यान (Keep these five things in mind too)-

यौन शिक्षा | Sex education

हर तरह की जानकारी होना जैसे- पेनिस साइज, संभोग करने का रूचिकर तरीक़ा, कंडोम के इस्तेमाल का तरीक़ा आदि।

आत्म स्वीकृति | Self-affirmation

हमे खुद को हर तरह से स्वीकार करना चाहिए कि हम जैसे भी हैं बहुत अच्छे हैं। हमारे शारीरिक अंग कैसे हैं, उनका रंग कैसा है, उनकी लंबाई कितनी है आदि जैसी हर तरह की बातों को स्वीकार करना चाहिए।

ओवर एक्सपेकटेशन के बिना करें आत्म स्वीकृती | Self Acceptance without over expectation

किसी भी चीज़ के बारे में अपने मन से कोई नकारात्मक विचार न बनाएँ। जो सामने हो उसी में खुश रहें और अपने पाटनर को भी खुश रखें।

शीघ्रपतन का इलाज | Treatment of premature ejaculation

यह अगर चिंता की वजह से है तो इसका उपचार करें। कभी कभी यह नैचुरली होता है। इसका इलाज करने से आपका कॉन्फिडेंस बढ़ जाएगा और आपकी सेक्सुअल लाइफ आनंदमय होगी।

दैनिक कार्डियो एक्सरसाइज | Daily cardio exercise

सबसे आसान और सबसे ज़्यादा ज़रूरी कार्डियो एक्सरसाइज है। जो लोग एक्सरसाइज़ नही करते उनको तुरंत शुरू कर देनी चाहिए। डेली एक्सरसाइज़ करने से ब्लड सर्कुलेशन नियमित होता है

और इससे एंग्जायटी भी कम होती है। कॉन्फिडेंस बढ़ता है, स्ट्रेस कम हो जाता है जिसके कारण शरीर मे टेस्टोस्टेरोन की मात्रा भी बढ़ जाती है।

ये चीजें ना करें | Don’t do these things

  1. फिल्मों में देखकर फिल्मी चीजों को ना अपनाएं क्योंकि फ़िल्मों में दिखाई गयी हर बात सही नहीं होती। ऐसा करना हमारी असली जिंदगी में नामुमकिन है।
  2. अपने साथी के साथ जबरदस्ती नहीं करनी चाहिए। यह हानिकारक हो सकता है।
  3. सेक्स से सम्बंधित किसी भी तरह की समस्या होने पर डॉक्टर या चिकित्सक से संपर्क करें।
  4. मनोवैज्ञानिक के पास जाकर अपनी समस्या का हल तलाश करें।
  5. संभोग करते समय अपने साथी को किसी चीज़ से नहीं बांधना चाहिए।
  6. गुदा सेक्स या एनल सेक्स नहीं करना चाहिए।
  7. खाना खाने के फौरन बाद संभोग करने से बचें।

और भी पढ़ें –

सेक्स एंग्जायटी के कारण खुदकुशी! | Suicide because of sex anxiety in hindi

आजकल लोग सेक्स को लेकर एक अजीब सी परेशानी से घिरे हुए हैं और वो यह हैं कि यदि वे अपने पार्टनर को ख़ुश नहीं कर पाए तो ऐसे में क्या होगा। इस बात का ध्यान रखें कि संतुष्टि मस्तिष्क और विचारों के कारण आती है। इसलिए अपनी सेक्स प्रक्रिया को रोचक बनाएँ और अपने पार्टनर को प्यार करें। पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाने से पहले मानसिक संबंध स्थापित करें।

सेक्स एंग्जायटी वैसे तो देखने में एक आम सी समस्या है लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ये व्यक्ति के जीवन पर बुरी तरह असर डाल सकती है। यहाँ तक कि इसके कारण लोग आत्महत्या तक करने की सोच सकते हैं।

जी हाँ, सेक्स को लेकर मन में पैदा हुआ भ्रम या डर लोगों को निराशा की ओर ले जाता है। वे अपने पार्टनर को ख़ुश ना कर पाने की बात पर परेशान रहा करते हैं। इसी कारण वे अपने पार्टनर के लिए बुरा महसूस करते हैं और स्वयं को एक अपराधी मानते हैं। इससे वे चिंता तथा अवसाद में ग्रस्त हो जाते हैं। इस चीज़ से छुटकारा पाने के लिए लोग आत्महत्या जैसा बड़ा क़दम भी उठा लेते हैं।।

ये काफ़ी दुखदायी बात है। ऐसे में हम सबसे पहली सलाह ये देंगे कि आप फ़ालतू की बातों को सोचकर परेशान होने के बजाय डॉक्टर के पास जाएं। अपनी समस्या किसी साइकोलॉजिस्ट और डॉक्टर से बताए।

कुछ और भी बातें हैं जिनके बारे में यदि आप जानेंगे तो आपको अच्छा महसूस होगा। नीचे दिए गए कुछ बिंदुओं पर ग़ौर करें।

निष्कर्ष | Conclusion

जैसा कि हम जानते हैं कि सेक्स एक बेहद आनंददायक प्रक्रिया है तो ऐसे में इसके प्रति रुचि होना स्वाभाविक है। यह देखा भी जाता है कि लोग सेक्स को लेकर काफ़ी लालायित रहते हैं लेकिन कई बार कुछ लोग सेक्स को लेकर परेशान भी रहते हैं। वे सेक्स एंग्जायटी का शिकार होते हैं।

सेक्स से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर डॉक्टरी परामर्श बेहद आवश्यक है। यदि आपके दिमाग़ में सेक्स से संबंधित नकारात्मक विचार आ रहे हैं तो आपको किसी अच्छे सेक्स थेरेपिस्ट से जल्द से जल्द मिलना चाहिए और उनसे सलाह लेनी चाहिए। 

सेक्स सुखी वैवाहिक जीवन का आधार होता है। यही कारण है कि वैवाहिक जीवन में सामान्य सेक्स प्रक्रिया होना आवश्यक है ताकि आप अपनी सेक्सशुअल लाइफ का आनंद ले सके और एक दम्पतिक सुखी जीवन व्यतीत कर पाएँ।

इस लेख के माध्यम से हमने सेक्स एंग्जायटी से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण बातों की चर्चा की है। हम आशा करते हैं कि यह लेख आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगा।

लेख से संबंधित सवालों और सुझावों को आप कॉमेंट बॉक्स में लिखकर हमसे शेयर कर सकते हैं।

Exit mobile version