प्रतिदिन अभ्यास करने वाले कुछ स्वस्थ आदतें

प्रतिदिन अभ्यास करने वाले कुछ स्वस्थ आदतें

इस ब्लॉग में जाने “ प्रतिदिन अभ्यास करने वाले कुछ स्वस्थ आदतें ”

इस भागमभाग दुनिया में स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। आजकल ना जाने कितनी सारी बीमारियां लोगों को परेशान करती हैं। कोई भी ऐसा व्यक्ति आपको नहीं मिलेगा जो बीमारी से बचा हो। यह सिर्फ और सिर्फ इस कारण है कि लोग खुद पर ध्यान नहीं देते और वह अपने जीवन में इतने ज्यादा व्यस्त हैं कि वह खुद को भूल बैठे हैं। खुद पर ध्यान देने के लिए जरूरी है कि अपना ख्याल रखा जाए, तभी व्यक्ति स्वस्थ रह पाएगा अन्यथा हम बीमार हो जाएँगे।

आजकल लोग बहुत ही ज्यादा व्यस्त रहते हैं और इस भागमभाग की दुनिया में लोग खुद पर ध्यान नहीं दे पाते जिसके कारण उन्हें बहुत सी शारीरिक और मानसिक बीमारियां घेर लेती हैं। इससे वह अपने जीवन में सुखी नहीं रह पाते। 

हर इंसान इस दुनिया में स्वस्थ रहना चाहता है, ताकि वह अपनी जिंदगी को अच्छे ढंग से व्यतीत कर पाए, परंतु उसके जीवन में इतने ज्यादा काम रहते हैं जिनके कारण वह बहुत ज्यादा चिंतित रहता है और यह चिंता है उसे स्वस्थ रहने नहीं देती। 

जीवन में सुख पाने व स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन अभ्यास करना बहुत जरूरी है। आज के शीर्षक में हम चर्चा करेंगे कि हम प्रतिदिन अभ्यास करने वाली कुछ स्वस्थ आदतों को कैसे अपनाएं? वह कौन सी आदतें हैं जिनको अपनाकर हम स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसके बारे में कुछ बातें।

स्वस्थ रहने के लिए निम्नलिखित बातों को अपनाएं

सुबह सवेरे जल्दी उठें

स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन सुबह उठना अनिवार्य है। जो व्यक्ति सुबह उठता है उसका स्वास्थ बहुत अच्छा रहता है और उसका मानसिक संतुलन भी सही रहता है। सुबह उठने के कारण मस्तिष्क में सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। सुबह देर तक सोने के कारण कई सारी बीमारियां व्यक्ति को घेर लेती हैं। इसीलिए हर व्यक्ति को चाहिए कि वह सुबह जल्दी उठने की आदत डाले।

व्यायाम करना

प्रतिदिन अभ्यास करने वाले कुछ स्वस्थ आदतें - व्यायाम करना

हर रोज सुबह उठकर व्यायाम करना चाहिए। यह व्यक्ति के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। व्यायाम करने के कारण व्यक्ति का मस्तिष्क और उसका शरीर सही रहता है, और वह एक स्वस्थ इंसान बना रहता है। हर रोज सुबह उठकर टहलना और व्यायाम करना जरूरी है। हर व्यक्ति को चाहिए कि वह सुबह का उगता हुआ सूरज ज़रूर देखे।

घास पर नंगे पैर चलना चाहिए। यह सब करने से हम स्वस्थ रहेगें।

जल्दी सोएँ

रात को जल्दी सोने की आदत डालें। जो व्यक्ति रात को देर से सोता है उसे सुबह उठने में बहुत परेशानी होती है।

इसके कारण मस्तिष्क और शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। स्वस्थ जीवन व्यतीत करने के लिए रात को जल्दी सोना और सुबह को जल्दी उठना जरूरी होता है। 

लोग आजकल जल्दी नहीं सो पाते हैं और इसका एक कारण मोबाइल है। मोबाइल के कारण लोगों की नींद पर बुरा प्रभाव पड़ता हैं। इसके कारण उन्हें बहुत सी मानसिक और शारीरिक बीमारियां घेर लेती हैं।

पोषण से भरपूर आहार का सेवन करें

आजकल लोग जंग फूड इतना खाने लगे हैं कि उन्हें इसकी लत लग जाती है। इसका उनके शरीर और उनके मस्तिष्क पर प्रभाव अच्छा नहीं पड़ता है। जंक फूड का सेवन करने से व्यक्ति के अंदर वसा उत्पन्न होती हैं और वह बहुत ज्यादा मोटा भी हो जाता है। इसलिए जंक फूड से दूरी बनाए रखें। 

जंक फूड का सेवन करने से आपके शरीर को नुकसान पहुंचता है। पोषण से भरपूर भोजन का सेवन करें। इससे आपके मस्तिष्क में सकारात्मक ऊर्जा आएगी। आपका मस्तिष्क भी सही से काम करता है। आप में तरोताजगी आती है। इसके साथ-साथ आपका शरीर भी फिट रहता है। आप मोटे नहीं रहते, ना ही आपको किसी भी तरह की कोई बीमारियां घेर सकती हैं। इसलिए अपने आहार में हर ताजे फल, हरी सब्जियां, दूध, दही, घी आदि का सेवन शामिल करें और जंक फूड से दूरी बनाए रखें।

भरपूर पानी पिएँ 

ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। शरीर में पानी की कमी के कारण डिहाइड्रेशन (Dehydration) हो जाता है। इसलिए व्यक्ति को चाहिए कि वह अपने शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए पानी पीता रहे। पानी पीने के कारण व्यक्ति तरोताजा रहता है, और उसका शरीर भी शक्तिशाली रहता है। उसकी स्किन भी खिली खिली रहती है। इससे उसे चेहरे के दाग, धब्बे, पिंपल से आजादी भी मिलती है। 

स्वस्थ वातावरण का चुनाव 

अपने आसपास का वातावरण अच्छा बनाए रखें। प्रतिदिन स्वस्थ रहने के लिए अपने आसपास का वातावरण सुंदर और बेहतरीन बनाए रखना अनिवार्य है। अपने वातावरण को साफ सुथरा रखें ताकि नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न ना हो बल्कि आप सकारात्मक ऊर्जा के साथ अपना पूरा दिन व्यतीत करें। साफ सफाई से व्यक्ति का दिमाग स्वस्थ रहता है, और उसके अंदर सही से सोचने समझने की क्षमता पैदा होती है। यदि किसी व्यक्ति के आस पास का वातावरण खराब रहेगा तो उसका मन काम करने में नहीं लगेगा और वह बहुत ही चिंतित रहेगा। इसलिए अपने वातावरण को अच्छा बनाए रखें। 

अच्छी संगति का चुनाव करें

अच्छे लोगों के साथ उठें बैठें। स्वस्थ रहने के लिए सकारात्मक सोच रखना भी बहुत जरूरी है। इसलिए व्यक्ति को चाहिए कि वह ऐसे लोगों के साथ उठे बैठे जो उसको को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करें। 

यह भी पढ़ें 

पसंद के कार्य करें

अपनी पसंदीदा चीजों को करें। स्वस्थ रहने के लिए यह भी जरूरी है कि व्यक्ति अपनी पसंदीदा चीजों को करे और वह काम करें जो उसे पसंद हैं। यदि व्यक्ति को पेंटिंग करना या गाना सुनना पसंद है तो वह उन चीजों को अपनाएं। इससे वह स्वस्थ रहेगा।

सकारात्मक रहें

प्रतिदिन अभ्यास करने वाले कुछ स्वस्थ आदतें - सकारात्मक रहें

हर हाल में सकारात्मक रहना सीखें। स्वस्थ रहने के लिए सकारात्मक रहना बहुत जरूरी है। इसलिए व्यक्ति को चाहिए कि सकारात्मक चीजों को कोई अपनाए और सकारात्मक चीजों के बारे में ही सोचे। नकारात्मक विचार अपने मस्तिष्क से निकाल दें। खुद भी व्यक्ति को खुश रहना चाहिए और अपने आसपास के लोगों को भी खुश रखना चाहिए।

जीवन में बदलाव 

स्वस्थ रहने के लिए जीवन शैली में बदलाव करें। यदि व्यक्ति स्वस्थ रहना चाहता है तो उसे चाहिए कि वह अपनी पुरानी रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ बदलाव करें। सकारात्मक चीजों को अपनाए और अच्छी आदतें डाले जिसके कारण वह स्वस्थ रह सकता है।

टाइम टेबल बनाएं

स्वस्थ रहने के लिए व्यक्ति को चाहिए कि वह टाइम टेबल बना ले जिस के अकॉर्डिंग काम करे। टाइम टेबल से व्यक्ति कार्यों को व्यवस्थित रूप से कर सकता है।

किताबें पढ़ें

किताबों से दोस्ती करें। स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि अच्छी किताबों को पढ़ें और फायदेमंद चीजों के बारे में जानकारी हासिल करें जिससे आपका मन हमेशा खुश रहे और वे सकारात्मक सोचे।  

किताबें व्यक्ति की अच्छी दोस्त होती हैं। वे कभी भी उन्हें बुरे विचार नहीं आने देती और ना ही बुरे काम की तरफ उन्हें बुलाती हैं। इसलिए किताबे बहुत ज्यादा फायदेमंद होती हैं।

रूटीन बनाएं

खाने-पीने का रूटीन सेट कर लें। स्वस्थ रहने के लिए समय पर खाना अनिवार्य है इसलिए व्यक्ति को चाहिए कि वह अपने खाने-पीने का रूटीन सेट कर ले, और बेवक्त चीजों को खाने से बचे। नियम के अनुसार चलने के कारण व्यक्ति स्वस्थ रहेगा।

नाश्ता करें

प्रतिदिन अभ्यास करने वाले कुछ स्वस्थ आदतें

सबसे ज्यादा जरूरी है कि व्यक्ति सुबह उठकर कुछ ना कुछ खा ले क्योंकि सुबह उठकर  नाश्ता करना बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। 

यह व्यक्ति के शरीर के साथ-साथ उसके मस्तिष्क को भी को ताकत देता है। इसलिए सुबह उठकर कुछ ना कुछ खाना जरूरी है। बहुत से लोग सुबह उठकर कुछ नहीं खाते। यह उनके लिए हानिकारक होता है। इसलिए सुबह उठकर कुछ भी चीज खा लें। सुबह का नाश्ता व्यक्ति के लिए बहुत जरूरी है। सुबह 7:00 बजे तक आपको नाश्ता कर लेना चाहिए।

आराम का समय 

दोपहर के खाने के बाद थोड़ा सा आराम करना जरूरी है। यह व्यक्ति के शरीर को स्वस्थ रखता है। इसलिए दोपहर के खाने के बाद थोड़ा सा आराम करना चाहिए। इस तरह आपका खाना सही से डाइजेस्ट होगा। 

वॉक करें

रात के खाने के बाद व्यक्ति को चाहिए कि वह थोड़ा सा टहले। रात के खाने के बाद टहलने से व्यक्ति का खाना पचता है और वह स्वस्थ महसूस करता है।

कन्क्लूजन

इस लेख में हमने प्रतिदिन अभ्यास की जाने वाली कुछ महत्वपूर्ण आदतों की चर्चा की हैं। ये कुछ ऐसी आदतें हैं जिनको हम सब के द्वारा अपनाया जाना चाहिए। 

उम्मीद है आपको इस लेख के माध्यम से कुछ नयी जानकारी अवश्य प्राप्त हो गयी होगी। 

लेख से सम्बंधित सवालों और सुझावों को आप कॉमेंट बॉक्स में लिख कर हमसे साझा कर सकते हैं।

और पढ़ें –

Related Posts

Leave a Reply